दिल्ली में सॉफ्टवेयर के जरिए सट्टाबाजी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 31 गिरफ्तार

दिल्ली में सॉफ्टवेयर के जरिए सट्टाबाजी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 31 गिरफ्तार

दिल्ली में सॉफ्टवेयर के जरिए सट्टाबाजी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 31 गिरफ्तार
Modified Date: August 21, 2026 / 07:23 pm IST
Published Date: August 21, 2026 7:23 pm IST

नयी दिल्ली, 21 अगस्त (भाषा) दिल्ली पुलिस ने विशेष रूप से तैयार किए गए सॉफ्टवेयर से सट्टेबाजी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 31 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि इस मामले में गिरफ्तार आरोपियों में कथित सरगना, मकान मालिक, सॉफ्टवेयर डेवलपर और धन के लेन-देन का प्रबंधन करने वाले लोग शामिल हैं।

पुलिस ने बताया कि पुलिस ने नौ अगस्त को मुकुंदपुर में एक जुए के अड्डे पर छापा मारा और 6.29 लाख रुपये नकद, 26 मोबाइल फोन और सट्टेबाजी से संबंधित अन्य सामान जब्त किए।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के अनुसार पुलिस ने पाया कि यह अड्डा एक संगठित सट्टा नेटवर्क का हिस्सा था जिसमें डेटा ऑपरेटर, कोष प्रबंधक, सॉफ्टवेयर डेवलपर आदि शामिल थे।

मामले का कथित सरगना रंजीत और परिसर के मालिक रमेश कुमार को 12 अगस्त को गिरफ्तार किया गया जबकि सॉफ्टवेयर डेवलपर राहुल दिलवालिया सहित चार प्रमुख आरोपियों को 18 अगस्त को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने बताया कि कुल 8.92 लाख रुपये नकद, सात लैपटॉप व 38 स्मार्टफोन बरामद किए गए हैं।

भाषा नोमान

नोमान अविनाश

अविनाश


लेखक के बारे में