ओडिशा सरकार ने आईपीएस अधिकारियों का फेरबदल किया, हिमांशु कुमार लाल एसटीएफ के महानिरीक्षक बने
ओडिशा सरकार ने आईपीएस अधिकारियों का फेरबदल किया, हिमांशु कुमार लाल एसटीएफ के महानिरीक्षक बने
भुवनेश्वर, 21 अगस्त (भाषा) ओडिशा सरकार ने शुक्रवार को वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का फेरबदल करते हुए हिमांशु कुमार लाल को आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) और विशेष कार्य बल (एसटीएफ) का महानिरीक्षक (आईजी) नियुक्त किया गया है।
लाल इससे पहले उत्तरी रेंज (संबलपुर) के पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) के पद पर तैनात थे।
राज्य के गृह विभाग की ओर से जारी एक अधिसूचना के अनुसार, आईपीएस अधिकारी चरण सिंह मीणा को लाल की जगह उत्तरी रेंज का डीआईजी बनाया गया है।
गृह विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, उत्तर-मध्य रेंज (तालचेर) के महानिरीक्षक सत्यव्रत भोई का तबादला खुफिया विभाग में किया गया है।
केंद्र में प्रतिनियुक्ति से लौटे आशीष कुमार सिंह ने भोई का स्थान लिया है।
सिंह को पुलिस पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय (अंगुल) के प्रधानाचार्य का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया था।
सरकार ने नितिन शेखर को पुलिस मुख्यालय में पुलिस महानिरीक्षक (प्रोविजनिंग) नियुक्त किया है।
अधिसूचना के अनुसार, खुफिया विभाग के आईजी जय नारायण पंकज को दक्षिणी रेंज, ब्रह्मपुर में तैनात किया गया है।
भाषा
शुभम दिलीप
दिलीप

Facebook


