केरल के कोझिकोड में पुलिस की बस और लॉरी की टक्कर में 32 लोग घायल
केरल के कोझिकोड में पुलिस की बस और लॉरी की टक्कर में 32 लोग घायल
कोझिकोड (केरल), 11 अप्रैल (भाषा) केरल के कोझिकोड जिले के कोयिलांडि में शुक्रवार देर रात को एक बस और कंटेनर लॉरी की टक्कर में पुलिसकर्मियों समेत कुल 32 लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार, बस में मालाबार विशेष पुलिस (एमएसपी) के जवान सवार थे, जो चुनाव ड्यूटी पूरी कर रात करीब साढ़े 12 बजे अपने शिविर लौट रहे थे।
पुलिस ने बताया कि यह हादसा कोयिलांडि के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ, जब बस की कंटेनर लॉरी से टक्कर हो गई।
घटना में घायल हुए सभी लोगों को नजदीकी अस्पतालों में ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।
घायलों में 27 पुलिसकर्मी और पांच अन्य लोग शामिल हैं, जो बस और कंटेनर लॉरी में सवार कर्मचारी थे।
पुलिस के अनुसार, दुर्घटना के बाद दोनों वाहनों को सड़क से हटाकर यातायात सुचारू किया गया।
भाषा खारी सिम्मी
सिम्मी

Facebook


