दिल्ली में कोविड के 326 नये मामले, तीन संक्रमितों की मौत

Ads

दिल्ली में कोविड के 326 नये मामले, तीन संक्रमितों की मौत

  •  
  • Publish Date - March 3, 2022 / 08:39 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:49 PM IST

नयी दिल्ली, तीन मार्च (भाषा) दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग द्वारा साझा किये गये आंकड़ों के अनुसार राजधानी में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के 326 नये मामले सामने आये और तीन संक्रमितों की मृत्यु हो गयी, वहीं संक्रमण दर 0.77 प्रतिशत है।

ताजा स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार इसके साथ राष्ट्रीय राजधानी में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 18,60,887 हो गयी है, वहीं मृतक संख्या 26,130 पहुंच गयी है।

बुलेटिन में बताया गया कि एक दिन पहले कोविड-19 का पता लगाने के लिए राजधानी में 42,542 नमूनों की जांच की गयी।

दिल्ली में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 325 मामले सामने आये थे और संक्रमण दर 0.81 प्रतिशत दर्ज की गयी।

भाषा वैभव माधव

माधव