दिल्ली में कोविड-19 के 33 नए मामले, एक मरीज की मौत

Ads

दिल्ली में कोविड-19 के 33 नए मामले, एक मरीज की मौत

  •  
  • Publish Date - October 2, 2021 / 05:30 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:41 PM IST

नयी दिल्ली, दो अक्टूबर (भाषा) दिल्ली में शनिवार को कोविड-19 के 33 नए मामले आए और संक्रमण दर 0.05 प्रतिशत दर्ज की गई। पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण से एक मरीज की मौत हुई। स्वास्थ्य विभाग द्वारा साझा किए गए आंकड़ों में यह जानकारी दी गई।

स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक पिछले महीने संक्रमण के कारण पांच लोगों की मौत हुई। इनमें से सात सितंबर, 16 सितंबर और 17 सितंबर को एक-एक मरीज की मौत हुई, वहीं 28 सितंबर को दो मरीजों की मौत के मामले आए। दिल्ली में संक्रमण से अब तक 25,088 लोगों की मौत हुई है।

स्वास्थ्य बुलेटिन के मुताबिक नए मामलों के साथ संक्रमितों की संख्या 14,38,933 हो गई है जिनमें से 14.13 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण से उबर चुके हैं। एक दिन पहले कुल 68,362 नमूनों की जांच की गई। इनमें से 47,870 नमूनों की जांच आरटी-पीसीआर पद्धति से और 20,492 नमूनों की जांच एंटीजन विधि से की गई।

राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को कोविड-19 के 32 मामले आए थे और संक्रमण दर 0.05 प्रतिशत दर्ज की गई थी। जबकि, बृहस्पतिवार को 47 मामले आए थे।

भाषा आशीष पवनेश

पवनेश