ओडिशा में कोरोना वायरस संक्रमण के 3,319 नए मामले

ओडिशा में कोरोना वायरस संक्रमण के 3,319 नए मामले

ओडिशा में कोरोना वायरस संक्रमण के 3,319 नए मामले
Modified Date: November 29, 2022 / 07:49 pm IST
Published Date: June 28, 2021 9:40 am IST

भुवनेश्वर, 28 जून (भाषा) ओडिशा में कोरोना वायरस से कम से कम 3,319 और लोग संक्रमित से पाए गए हैं जिसके बाद कुल मामले बढ़कर 9,03,789 हो गए हैं।

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि महामारी से 43 और मरीजों की मौत हो गई जिससे मृतकों की संख्या 3,930 पर पहुंच गई।

ओडिशा में अभी कोविड-19 के 32,404 मरीज उपचाराधीन हैं और अब तक 8,67,402 लोग ठीक हो चुके हैं।

राज्य में रविवार को 66,109 नमूनों की कोविड-19 जांच की गई। अब तक कुल 1.36 करोड़ से अधिक नमूनों की जांच की जा चुकी है।

भाषा

यश मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में