मिजोरम में कोरोना वायरस संक्रमण के 34 नये मामले

मिजोरम में कोरोना वायरस संक्रमण के 34 नये मामले

मिजोरम में कोरोना वायरस संक्रमण के 34 नये मामले
Modified Date: November 29, 2022 / 07:58 pm IST
Published Date: April 4, 2022 10:45 am IST

आइजोल,चार अप्रैल (भाषा) मिजोरम में सोमवार को कोविड-19 के 34 नये मामले सामने आए जिसके बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,24,788 हो गई। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटे में किसी की संक्रमण से मौत नहीं होने से मृतक संख्या 687 बनी हुई है।

मिजोरम में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 978 है। राज्य में रविवार को 53 और मरीज संक्रमण मुक्त हुए ,इन्हें मिलाकर प्रदेश में संक्रमण से उबरने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 2,23,123 हो गई।

संक्रमण से ठीक होने की दर 99.25 प्रतिशत हो गयी है।

राज्य टीकाकरण अधिकारी डॉ लालमुआनावमा जोंगटे ने कहा कि शनिवार तक 8.29 लाख से अधिक लोगों को कोविड रोधी टीका लगाया जा चुका है और इनमें से 6.70 लाख लोगों को टीके की दोनों खुराक दी जा चुकी हैं।

भाषा शोभना संतोष

संतोष


लेखक के बारे में