नयी दिल्ली, एक मार्च (भाषा) दिल्ली में मंगलवार को कोरोना वायरस से 344 और लोग संक्रमित मिले तथा चार मरीजों की मौत हो गई। वहीं संक्रमण दर 0.80 प्रतिशत रही।
स्वास्थ्य बुलेटिन में बताया गया है कि राष्ट्रीय राजधानी में कुल मामले बढ़कर 18,60,236 हो गए हैं तथा मृतक संख्या 26,126 पहुंच गई है।
उसमें बताया गया है कि शहर में एक दिन पहले 42,947 नमूनों का परीक्षण किया गया था।
सोमवार को दिल्ली में कोविड के 258 मामले आए थे और किसी मरीज़ की मौत नहीं हुई थी जबकि संक्रमण दर 0.71 प्रतिशत थी।
दिल्ली में रविवार को 484 मामले मिले थे और तीन लोगों की जान गई थी तथा संक्रमण दर 0.95 प्रतिशत थी।
दिल्ली में 13 जनवरी को 28,867 मामले आने के बाद से मामले कम हो रहे हैं।
घर में पृथक-वास में रह रहे लोगों की संख्या घटकर 1769 रह गई है। इसी के साथ निरूद्ध क्षेत्रों की संख्या में भी कमी आई है।
भाषा
नोमान माधव
माधव