तेलंगाना में कोविड-19 के 357 नये मामले, एक मरीज की मौत

तेलंगाना में कोविड-19 के 357 नये मामले, एक मरीज की मौत

तेलंगाना में कोविड-19 के 357 नये मामले, एक मरीज की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:42 pm IST
Published Date: August 26, 2021 9:50 pm IST

हैदराबाद, 26 अगस्त (भाषा) तेलंगाना में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के 357 नये मामले सामने आने के साथ कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 6,56,455 हो गयी जबकि एक मरीज की मौत होने से मृतकों की तादाद 3,865 पर पहुंच गयी। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने एक बुलेटिन जारी कर यह जानकारी दी।

बुलेटिन के मुताबिक ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम (जीएचएमसी) में सबसे अधिक 96 नये मामले दर्ज किए गए, इसके बाद करीमनगर में 33 नये मरीज मिले।

तेलंगाना में बीते 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 405 मरीज संक्रमण मुक्त भी हुए, जिससे राज्य में इस जानलेवा वायरस के संक्रमण को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 6,46,344 हो गयी है।

बुलेटिन के मुताबिक तेलंगाना में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 6,246 हो गयी है। राज्य में अब तक कुल 2.42 करोड़ नमूनों की कोविड-19 जांच की जा चुकी है, जिसमें से 81,193 नमूनों की जांच बीते 24 घंटे में की गयी। तेलंगाना में संक्रमण से ठीक होने की दर 98.45 प्रतिशत है जबकि मृत्यु दर 0.58 प्रतिशत बनी हुई है।

भाषा रवि कांत माधव

माधव


लेखक के बारे में