केरल में कन्वेंशन सेंटर में विस्फोट में 36 घायल, एक की मौत: एर्नाकुलम के जिलाधिकारी

केरल में कन्वेंशन सेंटर में विस्फोट में 36 घायल, एक की मौत: एर्नाकुलम के जिलाधिकारी

केरल में कन्वेंशन सेंटर में विस्फोट में 36 घायल, एक की मौत: एर्नाकुलम के जिलाधिकारी
Modified Date: October 29, 2023 / 01:23 pm IST
Published Date: October 29, 2023 1:23 pm IST

(तस्वीरों के साथ)

कोच्चि, 29 अक्टूबर (भाषा) कोच्चि के कलामासेरी में ईसाई समुदाय के कन्वेंशन सेंटर में रविवार सुबह हुए विस्फोट में एक महिला की मौत हो गई और 36 लोग घायल हो गए।

एर्नाकुलम के जिलाधिकारी ने एन. एस. के. उमेश ने बताया कि दस घायलों को कलामासेरी मेडिकल कॉलेज की बर्न यूनिट में भर्ती कराया गया। उन्होंने कहा कि इनमें से दो लोग 50 फीसदी से अधिक झुलस गए थे जिसके बाद उन्हें दूसरे अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया।

उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि आठ लोगों को मेडिकल कॉलेज के सामान्य वार्ड में भर्ती कराया गया है और शेष 18 अन्य अस्पतालों में निगरानी में हैं।

जिलाधिकारी ने बताया कि घटना में मरने वाली महिला की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है।

भाषा साजन नेत्रपाल

नेत्रपाल


लेखक के बारे में