West Bengal Bulldozer Action: ममता बनर्जी के भतीजे के 5 मंजिला दफ्तर पर चला बुलडोजर, अचानक शुरू हुई कार्रवाई से मचा हड़कंप, इलाके में तनावपूर्ण का माहौल
West Bengal Bulldozer Action: ममता बनर्जी के भतीजे के 5 मंजिला दफ्तर पर चला बुलडोजर, अचानक शुरू हुई कार्रवाई से मचा हड़कंप, इलाके में तनावपूर्ण का माहौल
West Bengal Bulldozer Action | Photo Credit: AI
- पश्चिम बंगाल में बड़ी कार्रवाई
- अभिषेक बनर्जी के कथित अवैध 5 मंजिला दफ्तर पर चला बुलडोजर
- इलाके में तनाव और भारी पुलिस तैनात
कोलकाता: West Bengal Bulldozer Action पश्चिम बंगाल से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। सांसद और ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी के ‘अवैध रूप से निर्मित’ कार्यालय को बुलडोजर (Abhishek Banerjee Office Bulldozer Action) से ध्वस्त कर दिया है। इस पांच मंजिला दफ्तर को गिराने के लिए तीन बुलडोजर काम कर रहे हैं। प्रशासन की इस कार्रवाई से इलाके में बवाल मचा हुआ है और भारी संख्या में पुलिसबल भी तैनात हो गए हैं।
Abhishek Banerjee Office Demolition जानकारी के अनुसार, अभिषेक बनर्जी का यह दफ्तर दक्षिण 24 परगना के अमताला-बारुईपुर रोड पर स्थित है। बताया जा रहा है कि प्रशासन ने बुलडोजर कार्रवाई करने से पहले नोटिस जारी किया था। लेकिन अभिषेक बेनर्जी का इस पर कोई जवाब नहीं आया। जिसके बाद आज शनिवार को प्रशासन ने इस इमारत को ढहाने की कार्रवाई शुरू कर दी।
कार्रवाई से पहले दिया था नोटिस
आपको बता दें कि प्रशासन ने इस कार्रवाई से पहले एक नोटिस चिपकाया था। जिसमें आरोप लगाया था कि कार्यालय को बिना अनुमति से निर्माण किया गया था। प्रशासन का का दावा है कि गैर कानूनी तरीके से बनाया गया था। इसके बाद भी अभिषेक बेनर्जी का कोई जवाब नहीं आया। जिसके बाद शनिवार को ये कार्रवाई की गई।
बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात
इस कार्रवाई से इलाके में बवाल मचा हुआ है और माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। बताया जा रहा है कि इलाके में बड़ी संख्या में पुलिस भी तैनात की दी गई है। बता दें कि पश्चिम बंगाल चुनाव नतीजों के बाद ये दफ्तर बंद पड़ा हुआ था। डायमंड हार्बर में जब भी कोई बैठक होती थी, वह इसी कार्यालय में होती थी। इसका आयोजन तृणमूल कांग्रेस द्वारा किया जाता था।
LNI News🔷@lninewsagency
🚨 पश्चिम बंगाल BREAKING
🔹डायमंड हार्बर के आमतला में टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी के कार्यालय के सामने केंद्रीय बल तैनात। कथित अवैध निर्माण को लेकर कार्यालय भवन पर बुलडोजर कार्रवाई शुरू। मौके पर सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम, क्षेत्र में तनावपूर्ण माहौल।… pic.twitter.com/LkwoXauuOg
— LNI One (@lninewsagency) July 18, 2026
इन्हें भी पढ़ें:-
- Vande Bharat: विधानसभा में महतारी वंदन योजना पर आर-पार, विपक्ष ने दागे दनादन सवाल, जानिए मंत्री के जवाब पर क्यों हुआ सदन में हंगामा?
- MP Pensioners DRA Latest Update: खत्म हुई ‘महंगाई राहत भत्ता’ की सबसे बड़ी बाधा.. नहीं लेनी पड़ेगी छत्तीसगढ़ सरकार की मंजूरी, आदेश से पेंशनरों में ख़ुशी की लहर..
- No-Confidence Motion in CG Assembly: अविश्वास प्रस्ताव पर देर

Facebook


