Jantar Mantar Protest: जंतर-मंतर पर मचा बवाल, महिला के इस हरकत से भड़के कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक, अब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

Jantar Mantar Protest: जंतर-मंतर पर मचा बवाल, महिला के इस हरकत से भड़के कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक, अब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

Jantar Mantar Protest: जंतर-मंतर पर मचा बवाल, महिला के इस हरकत से भड़के कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक, अब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

Jantar Mantar Protest | Photo Credit: AI

Modified Date: July 18, 2026 / 02:54 pm IST
Published Date: July 18, 2026 2:54 pm IST
HIGHLIGHTS
  • अभिजीत दीपके पर महिला ने फेंकी स्याही
  • प्रदर्शनकारियों ने पकड़ा
  • हिरासत में आरोपी महिला

नई दिल्ली: Jantar Mantar Protest देश की राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर में आज लगातार हंगामा देखने को मिल रहा है। हालही में जंतर-मंतर पर एक महिला ने कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दीपके पर स्याही फेंकी, (Abhijeet Deepke ink attack latest news) जिससे विरोध स्थल पर अफरा-तफरी मच गई। इस घटना के बाद पुलिस ने महिला को हिरासत में ले ली है और उससे पूछताछ कर रही है। बता दें कि जंतर-मंतर पर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर पिछले कई दिनों से सीजेपी यानी कॉकरोच जनता पार्टी का प्रोटेस्ट चल रहा है।

स्याही फेंके जाने के बाद दीपके ने क्या कहा?

Jantar Mantar protest today अपने ऊपर स्याही फेंके जाने के बाद अभिजीत दीपके ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट किया है। इमसें उन्होंने कहा कि नीला मेरा पसंदीदा रंग हैं। इससे पहले कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने शनिवार को घोषणा की कि सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस द्वारा जंतर-मंतर स्थित प्रदर्शन स्थल से सफदरजंग अस्पताल ले जाए जाने के तुरंत बाद उन्होंने अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू कर दी है। दीपके ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘मैं अभी से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू कर रहा हूं।’’

अभिजीत दीपके ने लगाया गंभीर आरोप

आपको बता दें कि पिछले 20 दिनों से अनशन पर (Sonam Wangchuk protest latest update) बैठे हुए हैं। लेकिन शनिवार को तबीयत बिगड़ने के बाद पुलिस उन्हें अस्पताल ले गई। आंदोलन में मौजूद कई प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि वांगचुक को उनकी इच्छा के विरुद्ध धरना स्थल से हटाया गया और वहां मौजूद लोगों को तितर-बितर करने की कोशिश की गई।

वहीं दूसरी ओर कॉकरोज जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि “सुबह 7 बजे जब वे फ्रेश होने के लिए बाहर निकले, तो पुलिस के गुंडे वहां आ गए। वे सोनम सर को गालियां देते हुए घसीटकर ले गए। 60 साल के एक व्यक्ति, जो 20 दिनों से भूख हड़ताल पर थे और जिन्होंने कुछ भी नहीं खाया था, उन्हें दिल्ली पुलिस जबरदस्ती घसीटकर ले गई। हमें नहीं पता कि वे उन्हें कहां ले गए हैं। जब मुझे यह खबर मिली और मैं अपने दोस्त के घर से जंतर-मंतर जा रहा था, तो पुलिस ने मेरे साथ भी मारपीट की। ये पुलिस अधिकारी नहीं हैं; ये RSS के गुंडे हैं। मैं विदेश से अपने देश लौटा था; क्या मैं अपराधी हूं? वे गुंडे हैं पुलिस नहीं, बल्कि RSS के गुंडे”

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।