गोवा में कोविड-19 के 36 नए मामले, तीन लोगों की मौत

गोवा में कोविड-19 के 36 नए मामले, तीन लोगों की मौत

गोवा में कोविड-19 के 36 नए मामले, तीन लोगों की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:59 pm IST
Published Date: December 17, 2021 1:02 am IST

पणजी, 16 दिसंबर (भाषा) गोवा में कोविड-19 के 36 मामले आने से संक्रमितों की संख्या बृहस्पतिवार को 1,79,601 हो गई तथा संक्रमण से तीन और मरीजों की मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से अब तक 3485 लोगों की मौत हुई है। संक्रमण से 1,75,724 लोग ठीक हो चुके हैं और 392 उपचाराधीन मरीज हैं।

अधिकारी ने बताया कि राज्य में अब तक कोविड-19 से संबंधित 15,88,933 नमूनों की जांच हो चुकी हैं। पिछले 24 घंटे में 2803 नमूनों की जांच की गई।

भाषा आशीष सुरेश

सुरेश


लेखक के बारे में