दिल्ली में कोविड-19 के 37 नए मामले, संक्रमण से किसी की मौत नहीं

दिल्ली में कोविड-19 के 37 नए मामले, संक्रमण से किसी की मौत नहीं

दिल्ली में कोविड-19 के 37 नए मामले, संक्रमण से किसी की मौत नहीं
Modified Date: November 29, 2022 / 08:22 pm IST
Published Date: October 30, 2021 7:08 pm IST

नयी दिल्ली, 30 अक्टूबर (भाषा) दिल्ली में शनिवार को कोविड-19 के 37 नए मामले सामने आए,वहीं संक्रमण से किसी मरीज की मौत नहीं हुई। इस दौरान संक्रमण दर 0.06 प्रतिशत दर्ज की गई।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़ों में यह जानकारी दी गई।

दिल्ली में अक्टूबर में संक्रमण से चार मरीजों की मौत हुई है। पिछले माह पांच मरीजों की संक्रमण से मौत हुई थी। बुलेटिन के अनुसार पिछले 24घंटे में 22लोगों को अस्पताल से छुट्टी दी गई।

नए मामलों के सामने आने के बाद राष्ट्रीय राजधानी में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 14,39,825 हो गई। इसमें से 14.14 लाख से अधिक लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। वहीं मृतकों की संख्या 25,091 है।

स्वास्थ्य बुलेटिन के मुताबिक एक दिन पहले संक्रमण का पता लगाने के लिए कुल 59,090 नमूनों की जांच की गई। वर्तमान में 349 मरीज उपचाराधीन हैं,जिनमें से 128 मरीज घरों में पृथक-वास में हैं। निरूद्ध क्षेत्रों की संख्या 88 है।

भाषा

शोभना पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में