तेलंगाना में कोविड-19 के 379 नए मामले, तीन लोगों की मौत

तेलंगाना में कोविड-19 के 379 नए मामले, तीन लोगों की मौत

तेलंगाना में कोविड-19 के 379 नए मामले, तीन लोगों की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:59 pm IST
Published Date: January 7, 2021 5:47 am IST

हैदराबाद, सात जनवरी (भाषा) तेलंगाना में कोविड-19 के 379 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2.88 लाख से ज्यादा हो गई। वहीं तीन और लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 1,559 हो गई।

एक सरकारी बुलेटिन में छह जनवरी रात आठ बजे तक के आंकड़े जारी करते हुए बताया गया कि ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम में संक्रमण के सबसे ज्यादा 71 नए मामले सामने आए। इसके बाद मेडचल मल्काजगिरि में 37 और रंगारेड्डी में 36 मामले सामने आए हैं।

कुल संक्रमितों की संख्या राज्य में 2,88,789 है जबकि अब तक 2,82,177 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। अभी यहां 5,053 लोगों का उपचार चल रहा है। राज्य में मृत्यु दर 0.53 फीसदी है और स्वस्थ होने की दर 97.71 फीसदी है।

भाषा स्नेहा नरेश

नरेश


लेखक के बारे में