पुडुचेरी में कोविड-19 के 38 नए मामले

पुडुचेरी में कोविड-19 के 38 नए मामले

पुडुचेरी में कोविड-19 के 38 नए मामले
Modified Date: November 29, 2022 / 08:01 pm IST
Published Date: December 15, 2020 6:23 am IST

पुडुचेरी, 15 दिसम्बर (भाषा) पुडुचेरी में कोविड-19 के 38 नए मामले सामने आने के बाद केन्द्र शासित प्रदेश में संक्रमण के मामले बढ़कर 37,550 हो गए। वहीं 72 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़ कर 621 हो गई।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के निदेशक एस. मोहन कुमार ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि 3,393 नमूनों की जांच के बाद 38 नए मामले सामने आए। राज्य में फिलहाल 296 मरीजों का इलाज चल रहा है।

निदेशक ने बताया कि मरीजों के ठीक होने की दर 97.56 प्रतिशत और वायरस से मृत्यु दर 1.65 प्रतिशत है।

भाषा शुभांशि नरेश

नरेश


लेखक के बारे में