हिमस्खलन की चपेट में आकर सेना के 4 जवान शहीद, 2 बचाए गए

हिमस्खलन की चपेट में आकर सेना के 4 जवान शहीद, 2 बचाए गए

हिमस्खलन की चपेट में आकर सेना के 4 जवान शहीद, 2 बचाए गए
Modified Date: November 29, 2022 / 08:57 pm IST
Published Date: December 4, 2019 7:06 am IST

नई दिल्ली। कश्मीर के उत्तरी इलाके में नियंत्रण रेखा के नजदीक मंगलवार को एवलांच की दो अलग-अलग घटनाओं में सेना के 4 जवान शहीद हो गए। कुपवाड़ा जिले के तंगधार सेक्टर में एवलांच की चपेट में 4 जवान आ गए थे। इनमें से 3 जवान शहीद हो गए जबकि एक को बुधवार को बचा लिया गया।

पढ़ें- मोबाइल के बॉक्स से निकले टाइल्स के टुकड़े, ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी ईबे …

वहीं, दूसरी घटना बांदीपोरा जिले के गुरेज सेक्टर में हुई। यहां भी 2 जवान फंसे हुए थे जिसमें एक शहीद हो गया जबकि दूसरे को बचा लिया गया। पिछले महीने सियाचिन में एवलांच की घटनाओं में 6 जवान शहीद हो चुके हैं। सर्दियों के मौसम में कश्मीर और लद्धाख में बर्फ दरकने का खतरा बना रहता है।

पढ़ें- Watch Live: ITBP के जवानों में आपस में हुई फायरिंग, 5 मौत की खबर 

30 नवंबर को भी लद्दाख स्थित दक्षिणी सियाचिन ग्लेशियर में 18 हजार फीट की ऊंचाई पर सेना का गश्ती दल हिमस्खलन की चपेट में आया था। रेस्क्यू टीम ने ज्यादातर जवानों को सुरक्षित निकाल लिया था, लेकिन इलाज के दौरान नायब सूबेदार सेवांग ग्यालशन और राइफलमैन पदम नोरगैस ने दम तोड़ दिया था।

पढ़ें- कांग्रेस आज जारी करेगी पार्षदों की दूसरी सूची, 57 नगर पंचायतों और 2…

सीएम का असिस्टेंट प्रोफेसर्स का निर्देश

<iframe width=”560″ height=”315″ src=”https://www.youtube.com/embed/wjBRxxK-atg” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>

 

 


लेखक के बारे में