दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के 40 नए मामले, किसी और मरीज की मौत नहीं

दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के 40 नए मामले, किसी और मरीज की मौत नहीं

दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के 40 नए मामले, किसी और मरीज की मौत नहीं
Modified Date: November 29, 2022 / 08:22 pm IST
Published Date: November 4, 2021 10:31 pm IST

नयी दिल्ली, चार नवंबर (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी में पिछले एक दिन में कोविड-19 से किसी की मौत नहीं हुई और संक्रमण के 40 नए मामले सामने आए। इसके साथ ही संक्रमण की दर 0.08 प्रतिशत दर्ज की गई।

दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग की ओर से यह जानकारी दी गई। राज्य में अब तक कोरोना वायरस संक्रमण के 14,40,003 मामले सामने आ चुके हैं और 14.14 लाख मरीज ठीक हो चुके हैं। महामारी से अब तक 25,091 मरीजों की मौत हो चुकी है।

दिल्ली में इस महीने कोविड से किसी की मौत नहीं हुई। अक्टूबर में चार और सितंबर में पांच मरीजों की मौत हुई थी। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि बृहस्पतिवार को संक्रमण की दर 0.08 प्रतिशत दर्ज की गई।

भाषा यश सुभाष

सुभाष


लेखक के बारे में