राजधानी दिल्ली में कोविड-19 के 41 नये मामले, संक्रमण से किसी की मृत्यु नहीं

राजधानी दिल्ली में कोविड-19 के 41 नये मामले, संक्रमण से किसी की मृत्यु नहीं

राजधानी दिल्ली में कोविड-19 के 41 नये मामले, संक्रमण से किसी की मृत्यु नहीं
Modified Date: November 29, 2022 / 08:46 pm IST
Published Date: November 3, 2021 10:00 pm IST

नयी दिल्ली, तीन नवंबर (भाषा) दिल्ली में बुधवार को कोविड​​-19 के 41 नये मामले सामने आये लेकिन संक्रमण से किसी की मृत्यु नहीं हुई। यह जानकारी दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग द्वारा साझा किए गए आंकड़े से मिली।

दिल्ली में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 14,39,963 हो गई है। राजधानी में 14.14 लाख से अधिक मरीज संक्रमण से ठीक हो चुके हैं।

दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की संख्या 25,091 है। राष्ट्रीय राजधानी में इस महीने अब तक कोविड-19 से किसी की मृत्यु की सूचना नहीं है। दिल्ली में कोविड​​-19 संक्रमण से अक्टूबर में चार और सितंबर में पांच मौतें हुई थीं।

नवीनतम स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार, बुधवार को संक्रमण दर 0.08 प्रतिशत रही।

बुलेटिन में कहा गया है कि एक दिन पहले कुल 52,791 जांच की गई थी जिसमें 42,721 आरटी-पीसीआर जांच और 10,070 रैपिड एंटीजन जांच शामिल है।

भाषा अमित माधव

माधव


लेखक के बारे में