दिल्ली में कोविड-19 के 41 नए मामले, संक्रमण की दर 0.07 प्रतिशत

दिल्ली में कोविड-19 के 41 नए मामले, संक्रमण की दर 0.07 प्रतिशत

दिल्ली में कोविड-19 के 41 नए मामले, संक्रमण की दर 0.07 प्रतिशत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:17 pm IST
Published Date: December 10, 2021 10:25 pm IST

नयी दिल्ली, 10 दिसंबर (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी में बीते 24 घंटे में कोविड-19 के 41 नए मामले आए हैं और संक्रमण से किसी मरीज की मृत्यु नहीं हुई है, वहीं संक्रमण दर 0.07 प्रतिशत है। दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग की ओर से शुक्रवार को साझा किए गए आंकड़ों से यह जानकारी मिली।

नए मामलों के साथ दिल्ली में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 14,41,610 हो गई है। इनमें 14.16 लाख से अधिक मरीज संक्रमण से उबर चुके हैं। राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 से मरने वालों की संख्या 25,100 बनी हुई है। दिसंबर में अब तक दो मरीजों की मौत हुई है।

दिल्ली में नवंबर के महीने में संक्रमण से सात लोगों की मृत्यु हुई थी। अक्टूबर में संक्रमण से चार लोगों की जान गई थी और सितंबर में पांच मरीजों की मौत हुई थी।

बुलेटिन के मुताबिक दिल्ली में बीते 24 घंटे के दौरान 59,763 नमूनों की कोविड-19 जांच की गयी, जिसमें से 53,174 नमूनों की आरटी-पीसीआर जांच की गयी।

भाषा रवि कांत नरेश

नरेश


लेखक के बारे में