देश में कोरोना के मामले फिर 40 हजार के पार.. मौतों में गिरावट बरकरार

देश में कोरोना के मामले फिर 40 हजार के पार.. मौतों में गिरावट बरकरार

देश में कोरोना के मामले फिर 40 हजार के पार.. मौतों में गिरावट बरकरार
Modified Date: November 29, 2022 / 08:45 pm IST
Published Date: July 15, 2021 4:39 am IST

नयी दिल्ली, 15 जुलाई (भाषा) भारत में 41,806 और लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद महामारी के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 3,09,87,880 पर पहुंच गयी जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 4,32,041 हो गयी है।

पढ़ें- Travels Choice Award 2021 : तानसेन रेसीडेंसी ने जीता ट्रेवल्स च्वॉइस 2021 का ‘बेस्ट ऑफ द अवॉर्ड’

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के बृहस्पतिवार को सुबह आठ बजे तक अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 2,095 मामलों की वृद्धि हुई है। उपचाराधीन मरीजों की संख्या संक्रमण के कुल मामलों की 1.39 प्रतिशत है जबकि कोविड-19 से स्वस्थ होने वाले लोगों की राष्ट्रीय दर 97.28 प्रतिशत है।

पढ़ें- Free Admission from RTE lottery : RTE की लॉटरी से म…

मंत्रालय ने बताया कि बुधवार को कोविड-19 के लिए 19,43,488 नमूनों की जांच की गयी जिससे अभी तक देश में इस महामारी का पता लगाने के लिए किए गए नमूनों की जांच की संख्या 43,80,11,985 हो गयी है जबकि दैनिक संक्रमण दर 2.15 प्रतिशत दर्ज की गयी।

पढ़ें- kisan samman nidhi yojna news 2021 : बहुत बड़ी राहत…

यह लगातार 24 दिनों से तीन प्रतिशत से कम है। साप्ताहिक संक्रमण दर 2.21 प्रतिशत है।

पढ़ें- उड़ान भरते ही रिहायशी इलाके में घर पर गिरा विमान, 2…

आंकड़ों के मुताबिक, इस बीमारी से उबरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 3,01,43,850 हो गयी है जबकि मृत्यु दर बढ़कर 1.39 प्रतिशत हो गयी है। देशव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 39.13 करोड़ खुराक लगायी गयी हैं।

 


लेखक के बारे में