मणिपुर में 42 उग्रवादियों ने आत्मसमर्पण किया

मणिपुर में 42 उग्रवादियों ने आत्मसमर्पण किया

मणिपुर में 42 उग्रवादियों ने आत्मसमर्पण किया
Modified Date: July 21, 2026 / 05:59 pm IST
Published Date: July 21, 2026 5:59 pm IST

इंफाल, 21 जुलाई (भाषा) मणिपुर में प्रतिबंधित कांगलेइपाक कम्युनिस्ट पार्टी (पीपुल्स वॉर ग्रुप) के 42 उग्रवादियों ने मंगलवार को सुरक्षा बलों के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, इंफाल के मंत्रीपुखरी स्थित असम राइफल्स (दक्षिण) मुख्यालय में राज्य के गृह विभाग और असम राइफल्स (दक्षिण) के महानिरीक्षक की ओर से संयुक्त रूप से आयोजित ‘घर वापसी समारोह’ में मुख्यमंत्री वाई. खेमचंद सिंह भी मौजूद रहे।

पुलिस ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले उग्रवादियों ने 28 हथियार सुरक्षा बलों को सौंपे। इनमें एके सीरीज की कई राइफल, रॉकेट चालित ग्रेनेड (आरपीजी), पिस्तौल तथा ग्रेनेड, संवर्धित विस्फोटक उपकरण (आईईडी), डेटोनेटर, गोला-बारूद और वायरलेस सेट सहित अन्य युद्ध सामग्री शामिल है।

पुलिस के अनुसार, आत्मसमर्पण करने वाले उग्रवादियों का पुनर्वास, केंद्र सरकार की ‘पूर्वोत्तर में उग्रवादियों के लिए आत्मसमर्पण-सह-पुनर्वास की संशोधित योजना-2018’ के तहत किया जाएगा।

भाषा

शुभम नरेश

नरेश


लेखक के बारे में