Lashkar-e-Taiba Commander Yasir Killed: आख़िरकार मारा गया लश्कर-ए-तैयबा का कमांडर यासिर.. 15,500 फीट की ऊंचाई पर बैठा था छिपकर, भारत के खिलाफ इस बड़े हमले में था शामिल

अधिकारियों के मुताबिक यासिर लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर जुनैद अहमद भट के नेतृत्व वाले आतंकी समूह का हिस्सा था। जुनैद को दिसंबर 2024 में श्रीनगर के बाहरी इलाके में सुरक्षा बलों ने मार गिराया था। बोतापथरी हमले के बाद यासिर और एक अन्य आतंकी मूसा के यूसमर्ग और पुलवामा इलाके में छिपे होने की जानकारी सामने आई थी।

Lashkar-e-Taiba Commander Yasir Killed: आख़िरकार मारा गया लश्कर-ए-तैयबा का कमांडर यासिर.. 15,500 फीट की ऊंचाई पर बैठा था छिपकर, भारत के खिलाफ इस बड़े हमले में था शामिल

Lashkar-e-Taiba Commander Yasir Killed || Image- IBC24 News File

Modified Date: September 5, 2026 / 05:49 pm IST
Published Date: September 5, 2026 5:48 pm IST
HIGHLIGHTS
  • यूसमर्ग मुठभेड़ में पाकिस्तानी आतंकी यासिर ढेर।
  • यासिर लश्कर कमांडर जुनैद के ग्रुप से जुड़ा था।
  • दूसरे आतंकी की तलाश में अभियान जारी।

Lashkar-e-Taiba Commander Yasir Killed: श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले के यूसमर्ग के ऊपरी इलाकों में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा का पाकिस्तानी आतंकी यासिर मारा गया। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने शनिवार को आतंकी के पहचान कर उसके मुठभेड़ की पुष्टि की है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

एनकाउंटर में शामिल अफसरों ने बताया कि, यह ऑपेरशन इंटेलिजेंस इनपुट के आधार पर शुरू किया गया था। सुरक्षा बलों ने संदिग्ध आतंकियों की मौजूदगी की जानकारी मिलने के बाद यूसमर्ग के ऊंचाई वाले इलाके में तलाशी अभियान चलाया। इसी दौरान आतंकियों ने जवानों पर फायरिंग कर दी, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई।

दूसरे आतंकी की तलाश जारी

Lashkar-e-Taiba Commander Yasir Killed: अधिकारियों के मुताबिक, मुठभेड़ स्थल 12,000 से 15,500 फीट की ऊंचाई पर है। इलाके में खराब मौसम और कम दृश्यता के कारण ऑपरेशन में मुश्किलें आ रही हैं। एक अन्य आतंकी के इलाके में छिपे होने की आशंका है और उसकी तलाश जारी है। यासिर के मारे जाने के बाद सुरक्षा एजेंसियां उसके नेटवर्क और जम्मू-कश्मीर में सक्रिय अन्य लश्कर आतंकियों से उसके संबंधों की जांच कर रही हैं।

2024 के कई आतंकी हमलों में नाम आया

अधिकारियों के अनुसार यासिर की मौजूदगी का पता पहली बार 2024 में चला था। उस पर 2024 में कम से कम तीन बड़े आतंकी हमलों में शामिल होने का आरोप है। इनमें पुंछ में भारतीय वायुसेना के काफिले पर हमला, सोनमर्ग में निर्माण कार्य से जुड़े लोगों पर हमला और गुलमर्ग के बोतापथरी इलाके में सेना के वाहन पर हमला शामिल हैं।

Lashkar-e-Taiba Commander Yasir Killed: 4 मई 2024 को पुंछ के सुरनकोट इलाके में आतंकियों ने भारतीय वायुसेना के काफिले पर हमला किया था। इस हमले में एक जवान की मौत हुई थी और चार अन्य घायल हुए थे। इसके अलावा 20 अक्टूबर 2024 को सोनमर्ग के गगनगीर इलाके में आतंकियों ने हमला किया था, जिसमें सात लोगों की मौत हुई थी। 24 अक्टूबर 2024 को बोतापथरी इलाके में सेना के वाहन पर हुए हमले में तीन सैनिकों और दो पोर्टरों समेत पांच लोगों की मौत हुई थी।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

लश्कर के कमांडर जुनैद के ग्रुप से जुड़ा था

अधिकारियों के मुताबिक यासिर लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर जुनैद अहमद भट के नेतृत्व वाले आतंकी समूह का हिस्सा था। जुनैद को दिसंबर 2024 में श्रीनगर के बाहरी इलाके में सुरक्षा बलों ने मार गिराया था। बोतापथरी हमले के बाद यासिर और एक अन्य आतंकी मूसा के यूसमर्ग और पुलवामा इलाके में छिपे होने की जानकारी सामने आई थी। सुरक्षा एजेंसियां अब यासिर के पूरे नेटवर्क और उसके अन्य साथियों के बारे में जानकारी जुटा रही हैं।

इन्हें भी पढ़ें:

महिला जूनियर एशिया कप के पहले मुकाबले में भारत ने दक्षिण कोरिया को 4-1 से हराया

शिक्षक दिवस पर अपने स्कूल पहुंचे भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन, छात्र जीवन को याद किया

भारी बारिश के बीच पटना के गांधी घाट पर गंगा का जलस्तर ‘बाढ़ के सर्वोच्च बिंदु’ के पार पहुंचा

सोनभद्र में आंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने के आरोप में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया

नेपाल त्रासदी : जल विद्युत परियोजना की सुरंग से एक चीनी नागरिक को बचाया गया


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown