भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के 43 नये मामले सामने आए

भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के 43 नये मामले सामने आए

भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के 43 नये मामले सामने आए
Modified Date: October 8, 2023 / 06:10 pm IST
Published Date: October 8, 2023 6:10 pm IST

नयी दिल्ली, आठ अक्टूबर (भाषा) भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के 43 नये मामले सामने आए हैं और उपचाराधीन मरीजों की संख्या 369 है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को यह जानकारी दी।

मंत्रालय द्वारा सुबह आठ बजे अद्यतन किये गये आंकड़ों के अनुसार, कोविड से जान गंवाने वालों की कुल संख्या 5,32,034 है।

देश में संक्रमण के अब तक 4,49,99,328 मामले सामने आ चुके हैं।

मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, संक्रमण से उबर चुके लोगों की संख्या बढ़कर 4,44,66,925 हो गयी है। संक्रमण से उबरने की दर 98.81 प्रतिशत, जबकि मृत्यु दर 1.18 प्रतिशत है।

मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, देश में अब तक कोविड-19 टीकों की 220.67 करोड़ खुराक दी जा चुकी है।

भाषा

अभिषेक सुभाष

सुभाष


लेखक के बारे में