नोएडा में कोविड-19 के 43 नए मामले

Ads

नोएडा में कोविड-19 के 43 नए मामले

  •  
  • Publish Date - December 24, 2020 / 08:09 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:45 PM IST

नोएडा, 24 दिसंबर (भाषा) नोएडा में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के 43 नए मामले आने से संक्रमितों की कुल संख्या 24,716 हो गयी है।

जिला निगरानी अधिकारी डॉक्टर सुनील दोहरे ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह तक और 43 मरीजों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई। पिछले 24 घंटे के दौरान 80 मरीजों को अस्पतालों से छुट्टी दे दी गयी।

दोहरे ने बताया कि शहर के विभिन्न अस्पतालों में 542 संक्रमित मरीजों का उपचार चल रहा है। जनपद में कोरोना वायरस से 89 लोगों की मौत हुई है।

उन्होंने बताया कि अब तक 24,085 मरीजों को उपचार के बाद छुट्टी मिल चुकी है। संक्रमण के कुल 6,10,654 नमूनों की जांच की गयी है।

भाषा सं सुरभि

सुरभि