दिल्ली में कोविड-19 के 44 नए मामले

दिल्ली में कोविड-19 के 44 नए मामले

दिल्ली में कोविड-19 के 44 नए मामले
Modified Date: November 29, 2022 / 08:57 pm IST
Published Date: November 16, 2021 9:12 pm IST

नयी दिल्ली, 16 नवंबर (भाषा) दिल्ली में कोविड-19 के 44 नए मामले सामने आए और संक्रमण दर 0.08 प्रतिशत दर्ज की गई। स्वास्थ्य विभाग की ओर से मंगलवार को जारी आंकड़ों से यह जानकारी मिली।

नए मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 14,40,484 हो गई। वहीं, पिछले 24 घंटे में संक्रमण से किसी व्यक्ति की मौत नहीं हुई, जिसके बाद मृतकों की संख्या 25,095 बनी हुई है। पिछले 24 घंटे में 24 मरीज संक्रमण मुक्त हुए। एक दिन पहले 5,21,66 नमूनों की जांच की गई थी।

भाषा स्नेहा माधव

माधव


लेखक के बारे में