गौतम बुद्ध नगर जिले में 46 और लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए

गौतम बुद्ध नगर जिले में 46 और लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए

गौतम बुद्ध नगर जिले में 46 और लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए
Modified Date: November 29, 2022 / 08:03 pm IST
Published Date: December 22, 2020 6:59 am IST

नोएडा (उप्र), 22 दिसंबर (भाषा) गौतम बुद्ध नगर जिले में मंगलवार को कोविड-19 संक्रमण के 46 नए मामले सामने आए।

जिले में अब तक कुल 24,606 मरीज कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं।

जिला निगरानी अधिकारी डॉक्टर सुनील दोहरे ने बताया कि मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 46 नए मामले सामने आए।

उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटे में कोविड-19 से संक्रमित हुए 53 लोगों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी मिली। यहां के विभिन्न अस्पतालों में 572 मरीजों का उपचार चल रहा है। जिला निगरानी अधिकारी ने बताया कि अब तक जिले में 23,946 लोग संक्रमित होने के बाद स्वस्थ हो चुके हैं।

उन्होंने बताया कि जिले में कोविड-19 संक्रमण की वजह से अब तक 88 लोगों की मौत हो चुकी है।

भाषा सं सिम्मी

सिम्मी


लेखक के बारे में