पंजाब में कोविड-19 के 46 नये मामले

Ads

पंजाब में कोविड-19 के 46 नये मामले

  •  
  • Publish Date - August 21, 2021 / 11:07 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:03 PM IST

चंडीगढ़, 21 अगस्त (भाषा) पंजाब में शनिवार को कोविड-19 के 46 नये मामले सामने आने के साथ कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 6,00,225 हो गयी जबकि संक्रमण से किसी मरीज की मौत नहीं होने से मृतकों की तादाद 16,352 पर स्थिर रही। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने एक बुलेटिन जारी कर यह जानकारी दी।

पंजाब में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 493 हो गयी। संक्रमण के नये मामलों में लुधियाना में 10 नये मरीज मिले वहीं पटियाला में सात जबकि मोहाली में छह नये मामले सामने आए।

बुलेटिन के मुताबिक पंजाब में बीते 24 घंटे में कोविड-19 के 89 मरीज संक्रमण मुक्त भी हुए, जिससे राज्य में इस जानलेवा वायरस के संक्रमण को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 5,83,380 हो गयी।

इस बीच, राजधानी चंडीगढ़ में कोरोना वायरस संक्रमण के छह नये मामले सामने आए।

भाषा रवि कांत अविनाश

अविनाश