दक्षिणी दिल्ली के देवली एक्सटेंशन में 46-वर्षीय व्यक्ति की गोली मारकर हत्या

दक्षिणी दिल्ली के देवली एक्सटेंशन में 46-वर्षीय व्यक्ति की गोली मारकर हत्या

दक्षिणी दिल्ली के देवली एक्सटेंशन में 46-वर्षीय व्यक्ति की गोली मारकर हत्या
Modified Date: September 11, 2026 / 03:03 pm IST
Published Date: September 11, 2026 3:03 pm IST

नयी दिल्ली, 11 सितंबर (भाषा) दक्षिण दिल्ली के देवली एक्सटेंशन इलाके में 46-वर्षीय एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि पुलिस ने मौके से मृतक के एक परिचित को पकड़ा है। उन्होंने बताया कि यह घटना बृहस्पतिवार को हुई।

अधिकारियों के मुताबिक, तिगरी थाने में गोलीबारी के संबंध में सूचना दी गई थी।

पुलिस ने कहा कि देवेन्द्र गुप्ता की गर्दन पर गोली लगने का घाव मिला है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान 36-वर्षीय मोहिद के रूप में हुई, जिसे मौके से पकड़ लिया गया। अधिकारियों ने बताया कि उसके कब्जे से एक देसी कट्टा और कारतूस का एक खाली खोखा बरामद किया गया।

पुलिस ने कहा कि अपराध जांच (फोरेंसिक) विज्ञान प्रयोगशाला की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और प्रासंगिक साक्ष्य कब्जे में लिये।

अधिकारियों ने कहा कि प्रारंभिक जांच में इस घटना के मकसद के बारे में अलग-अलग बातें सामने आई हैं, जिन्हें गवाहों के बयान, सीसीटीवी फुटेज, फोरेंसिक और बैलिस्टिक जांच और तकनीकी सबूतों के जरिये सत्यापित किया जा रहा है।

पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच की जा रही है।

भाषा नोमान नोमान सुरेश

सुरेश


लेखक के बारे में