Minister Khushwant Saheb Brother joins Congress: ‘खुशवंत साहेब के खिलाफ टिकट मिला तो भी पीछे नहीं हटूंगा…बात करके ही कांग्रेस में शामिल हुआ’ ढालदास साहेब ने बताई भाजपा छोड़ने की असली वजह
Minister Khushwant Saheb Brother joins Congress: 'खुशवंत साहेब के खिलाफ टिकट मिला तो भी पीछे नहीं हटूंगा...बात करके ही कांग्रेस में शामिल हुआ' ढालदास साहेब ने बताई भाजपा छोड़ने की असली वजह
Minister Khushwant Saheb Brother joins Congress: 'खुशवंत साहेब के खिलाफ टिकट मिला तो भी पीछे नहीं हटूंगा...बात करके ही कांग्रेस में शामिल हुआ' ढालदास साहेब ने बताई भाजपा छोड़ने की असली वजह / Image: Bhupesh Baghel X
- ढालदास साहेब ने पूर्व सीएम भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस की सदस्यता ली
- खुशवंत साहेब के खिलाफ टिकट दिया तो भी चुनाव लड़ने से पीछे नहीं हटूंगा
- भाजपा पर गुरुघासीदास की विचारधारा के अनुसार काम नहीं करने का आरोप
रायपुर: Minister Khushwant Saheb Brother joins Congress प्रदेश सरकार के मंत्री खुशवंत साहेब के भाई ढालदास साहेब ने आज कांग्रेस का दामन थाम लिया है। पूर्व सीएम भूपेश बघेल की मौजूदगी में उन्होंने कांग्रेस की सदस्यता ली है। ढालदास साहेब ने भाजपा छोड़कर कांग्रेस की सदस्यता लेने को लेकर मीडिया में बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस ज्वाइन करने की चर्चा भाई और पिता से बहुत पहले ही हो चुकी थी, उन्होंने ही मुझे कहा था कि आप जा सकते हैं। इतना ही नहीं उन्होंने ये भी कहा है कि अगर कांग्रेस पार्टी मुझे मेरे भाई के खिलाफ चुनावी मैदान में उतारती है तो मैं पीछे नहीं हटूंगा।
भाई के खिलाफ लड़ूंगा चुनाव
Minister Khushwant Saheb Brother joins Congress कांग्रेस की सदस्यता लेने के बाद ढालदास साहेब ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि भाजपा गुरुघासी दास की विचारधारा के अनुसार नहीं चल रही है, इसलिए हमने भाजपा छोड़ने और कांग्रेस ज्वाइन करने का मन बनाया। कांग्रेस ज्वाइन करने की चर्चा भाई और पिता से बहुत पहले ही हो चुकी थी और उन्होंने बोला था कि आप कांग्रेस में जा सकते हैं। अब कांग्रेस से उम्मीद है कि वो जनता की भलाई करें।हमारे समाज का मोती महल अधूरा है उसका जीर्णोद्धार अटका हुआ है। भाई के खिलाफ भी अगर कांग्रेस टिकट देती है तो चुनाव लड़ूंगा। उन्होंने ये भी कहा कि हमारे पूर्वज भी कांग्रेस में थे।
भूपेश बघेल ने दिलाई सदस्यता
दरअसल, आज पूर्व सीएम भूपेश बघेल के रायपुर निवास में तीजा पोरा तिहार का आयोजन किया गया था। इस दौरान कैबिनेट मंत्री के बड़े भाई ढालदास साहेब भी इस कार्यक्रम में पहुंचे हुए थे। इसी दौरान पूर्व सीएम ने उन्हें कांग्रेस में प्रवेश करवाया। कांग्रेस के विधायक अनिला भेड़िया, चातुरी नंद, हर्षिता बघेल , संगीता सिंहा, अंबिका मरकाम भी मौजूद रही। वहीं, तीजा पोरा कार्यक्रम के दौरान पूर्व सीएम बघेल (Bhupesh Baghel) ने बीजेपी पर भी हमला बोला है। उन्होंने कहा कि देश में शक्कर महंगा हो गया है। इस लिए तिहार कड़वा हो गया है। महंगी बिजली और महंगा खाद हो गई है। हम बहुत सारी समस्याओं से जूझ रहे है। तकलीफ में त्यौहार मानना पड़ रहा है।
ये भी पढ़ें
- Foldable Phone Screen: एक नहीं, हजारों बार मुड़ती है स्क्रीन! फिर भी क्यों नहीं टूटती? इसके पीछे छिपी है ऐसी टेक्नोलॉजी, जानकर चौंक जाएंगे!
- Ambikapur Snake Bite: छत्तीसगढ़ में महिला सरपंच की मौत, जमीन पर सोई थी तभी हुआ कुछ ऐसा कि चली गई जान, गांव में छाया मातम
- Guru Dhaldas Saheb Congress Join: कैबिनेट मंत्री खुशवंत साहेब के बड़े भाई ने थामा कांग्रेस का दामन, पोरा तिहार कार्यक्रम में पूर्व सीएम बघेल ने दिलाई सदस्यता

Facebook


