BJP Leader Murdered in Bihar: दिग्गज भाजपा नेता की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, वारदात के बाद इलाके में मचा हड़कंप, अस्पताल में लगा लोगों का जमावड़ा

BJP Leader Murdered in Bihar: बिहार के भागलपुर में भाजपा से जुड़े एक नेता की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई है।

BJP Leader Murdered in Bihar: दिग्गज भाजपा नेता की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, वारदात के बाद इलाके में मचा हड़कंप, अस्पताल में लगा लोगों का जमावड़ा

BJP Leader Murdered in Bihar/Image Credit: X Handle

Modified Date: September 11, 2026 / 03:34 pm IST
Published Date: September 11, 2026 3:30 pm IST
HIGHLIGHTS
  • बिहार के भागलपुर में भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई है।
  • इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।
  • मृतक उमा भूषण भाजपा मंडल अध्यक्ष के पद पर कार्यरत थे।

BJP Leader Murdered in Bihar: भागलपुर: बिहार के भागलपुर में शुक्रवार को दिन दहाड़े बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया है। यहां भाजपा से जुड़े एक नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। यह पूरी घटना बबरगंज थाना क्षेत्र के कुतुबगंज इलाके की है। मृतक की पहचान उमा भूषण ताती के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि, उमा भूषण भाजपा मंडल अध्यक्ष के पद पर कार्यरत थे और गोली उनके सिर पर लगी है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।

क्या है पूरा मामला?

मिली जानकारी के अनुसार, इस वारदात के पीछे काली पूजा के चंदे को लेकर हुआ विवाद है। काली पूजा के चंदे को लेकर कुछ लोगों के बीच विवाद हुआ था और इसी को लेकर बीजेपी नेता उमा भूषण तांती की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। हालांकि जांच के बाद ही पता चलेगा कि मामला क्या कुछ है।पुलिस की ओर से अभी हत्या का कारण नहीं बताया गया है। (BJP Leader Murdered in Bihar)

घटना के बाद लोगों में आक्रोश

BJP Leader Murdered in Bihar:  वहीं दूसरी तरफ इस वारदात के बाद लोगों में भारी आक्रोश है। गोली लगने के बाद आसपास के लोगों ने उमा भूषण तांती को इलाज के लिए मायागंज अस्पताल पहुंचाया लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। पिता की हत्या की खबर सुनकर बेटी अस्पताल पहुंची। अस्पताल पहुंचते ही पिता के शव को देखकर लिपटकर रोने लगी। घटना की जानकारी मिलने के बाद बीजेपी विधायक रोहित पांडेय भी पहुंचे। सिटी एसडीपीओ भी मौके पर पहुंचे।

इन्हें भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 4 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.