Hamirpur Viral Video: बीच सड़क पर भिड़ीं पूर्व नगर पंचायत और मौजूदा BJP चेयरमैन, देखते ही देखते मचा बवाल, अब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

Hamirpur Viral Video: बीच सड़क पर भिड़ीं पूर्व नगर पंचायत और मौजूदा BJP चेयरमैन, देखते ही देखते मचा बवाल, अब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

Hamirpur Viral Video: बीच सड़क पर भिड़ीं पूर्व नगर पंचायत और मौजूदा BJP चेयरमैन, देखते ही देखते मचा बवाल, अब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

Hamirpur Viral Video | Photo Credit: IBC24

Modified Date: September 11, 2026 / 12:11 pm IST
Published Date: September 11, 2026 12:09 pm IST
HIGHLIGHTS
  • माया वाल्मीकि और आशारानी कबीर आमने-सामने
  • पट्टी तोड़े जाने से बढ़ा तनाव
  • सोशल मीडिया पर वायरल

हमीरपुर: Hamirpur Viral Video उत्तर प्रदेश से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, यहां सपा की पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष माया वाल्मीकि (Maya Valmiki) और भाजपा की मौजूदा अध्यक्ष आशारानी कबीर (Asha Rani Kabir) के बीच जमकर मारपीट हुई है। बताया जा रहा है कि बीच सड़क दोनों एक दूसरे के साथ हाथपाई की है। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

Hamirpur Viral Video मिली जानकारी के अनुसार, घटना हमीरपुर की है। बताया जा रहा है कि नाली निर्माण को लेकर हमीरपुर में पूर्व सपा चेयरमैन माया वाल्मीकि और वर्तमान भाजपा चेयरमैन आशा रानी कबीर के बीच विवाद हो गया। पूर्व चेयरमैन के घर के बाहर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। (Uttar Pradesh political clash) विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों बीच सड़क पर ही मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान ईंट से मारने का प्रयास किए जाने की बात भी सामने आई है। मौके पर मौजूद लोग तमाशबीन बने रहे। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि, वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। दोनों पक्षों ने पुलिस को शिकायती पत्र दिए हैं।

सपा की प्रदेश कार्यकारिणी की सदस्य

बता दें कि वार्ड नंबर नौ में पूर्व चेयरमैन माया बाल्मीकि का आवास है। वह सपा की प्रदेश कार्यकारिणी की सदस्य होने के साथ ही सांसद प्रतिनिधि भी हैं। स्थानीय लोगों ने पूर्व चेयरमैन पर मकान के सामने बनी नाली को अवरुद्ध करने का आरोप लगाया था। शिकायत के बाद बुधवार को नगर पंचायत की टीम ने मौके पर पहुंचकर नाली की सफाई कराई थी। इसी दौरान पूर्व चेयरमैन द्वारा बनाई गई करीब नौ इंच की पट्टी को भी तोड़ दिया गया था। इस कार्रवाई से नाराज पूर्व चेयरमैन क्षतिग्रस्त पट्टी को दोबारा बनवाया। इसके बाद स्थानीय लोगों ने इसकी शिकायत नगर पंचायत से कर दी।

इसी दौरान नाली से सटाकर पूर्व चेयरमैन द्वारा बनाई गई करीब नौ इंच की पट्टी को भी तोड़ दिया गया था। इस कार्रवाई को लेकर पूर्व चेयरमैन नाराज बताई जा रही थीं। पूर्व चेयरमैन के अनुसार, गुरुवार को उन्होंने क्षतिग्रस्त पट्टी को दोबारा बनवा लिया। इसके बाद स्थानीय लोगों ने इसकी शिकायत नगर पंचायत से कर दी।

शिकायत की जांच करने के लिए चेयरमैन आशारानी कबीर नगर पंचायत की टीम के साथ मौके पर पहुंचीं। इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई और मामला धक्का-मुक्की तथा हाथापाई तक पहुंच गया।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।