Corona and Swine Flu In Gariaband: प्रदेश के इस जिले में एक साथ मिले कोरोना और स्वाइन फ्लू के इतने मरीज, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप, सभी को किया गया क्वॉरेंटाइन

Corona and Swine Flu In Gariaband: गरियाबंद जिले में दो स्वाइन फ्लू और एक कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड मे है।

Corona and Swine Flu In Gariaband: प्रदेश के इस जिले में एक साथ मिले कोरोना और स्वाइन फ्लू के इतने मरीज, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप, सभी को किया गया क्वॉरेंटाइन

Corona and Swine Flu In Gariaband/Image Source- IBC24 Archive


Reported By: Farooq Memon,
Modified Date: September 11, 2026 / 04:15 pm IST
Published Date: September 11, 2026 4:13 pm IST
HIGHLIGHTS
  • गरियाबंद जिले में दो स्वाइन फ्लू और एक कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले।
  • मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है।
  • मरीजों के संपर्क में आए 14 लोगों की ब्लड जांच कराई गई है, जिनका रिपोर्ट आना बाकी है।

Corona and Swine Flu In Gariaband: गरियाबंद: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में दो स्वाइन फ्लू और एक कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड मे है। तीनों मरीजों को घर पर क्वॉरेंटाइन कर इलाज किया जा रहा है। संपर्क में आए 14 लोगों की ब्लड जांच कराई गई है, जिनका रिपोर्ट आना बाकी है। सीएमएचओ ने भीड़ से बचने और हाथ धोने की सलाह दी।

संपर्क में आए लोगों की भी हुई जांच

Corona and Swine Flu In Gariaband:  जिले में दो स्वाइन फ्लू और एक कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। मरीज हाल ही में ट्रेनिंग के सिलसिले में बाहर गए थे और लौटने के बाद जांच में संक्रमण की पुष्टि हुई। स्वास्थ्य विभाग ने तीनों को घर पर क्वॉरेंटाइन कर इलाज शुरू कर दिया है। वहीं, मरीजों के संपर्क में आए 14 लोगों की भी जांच कराई गई है। इन सभी की रिपोर्ट अभी आना बाकी है। स्वास्थ्य विभाग स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है। सी.एम.एच.ओ. ने लोगों से भीड़भाड़ वाले स्थानों से बचने और बाहर से लौटने के बाद हाथ अच्छी तरह धोने की अपील की है।

इन्हें भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 4 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.