दिल्ली में कोविड-19 के 460 नये मामले सामने आये

दिल्ली में कोविड-19 के 460 नये मामले सामने आये

दिल्ली में कोविड-19 के 460 नये मामले सामने आये
Modified Date: November 29, 2022 / 08:44 pm IST
Published Date: February 25, 2022 9:02 pm IST

नयी दिल्ली, 25 फरवरी (भाषा) दिल्ली में शुक्रवार को कोविड-19 के 460 नये मामले सामने आये जबकि संक्रमण से दो और मरीजों की मौत हो गई। यह जानकारी दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग द्वारा साझा किए गए आंकड़ों से मिली।

विभाग के अनुसार दिल्ली में संक्रमण दर घटकर 0.81 प्रतिशत हो गई है। नवीनतम स्वास्थ्य बुलेटिन में कहा गया है, राष्ट्रीय राजधानी में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 18,58,614 हो गई है जबकि मृतक संख्या बढ़कर 26,117 हो गई है। एक दिन पहले दिल्ली में 56,984 कोविड-19 जांच की गई थी।

भाषा अमित नरेश

नरेश


लेखक के बारे में