Covid cases in Mizoram 2021 : मिजोरम में कोविड-19 के 463 नए मामले, कुल संक्रमितों की संख्या 27,153 हुई

Covid cases in Mizoram 2021 : मिजोरम में कोविड-19 के 463 नए मामले, कुल संक्रमितों की संख्या 27,153 हुई

Covid  cases in Mizoram 2021 : मिजोरम में कोविड-19 के 463 नए मामले, कुल संक्रमितों की संख्या 27,153 हुई
Modified Date: November 29, 2022 / 08:16 pm IST
Published Date: July 18, 2021 7:44 am IST

Covid cases in Mizoram 2021

आइजोल, 18 जुलाई (भाषा) मिजोरम में रविवार को 117 बच्चों समेत 463 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई और इसके साथ ही राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 27,153 हो गई। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि शनिवार रात जोरम मेडिकल कॉलेज (जेडएमसी) में संक्रमण से 75 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई। इसके साथ ही कुल मृतकों की संख्या बढ़कर 121 हो गई।

अधिकारी ने कहा कि सबसे ज्यादा 294 नए मामले आइजोल जिले से सामने आए हैं। इसके बाद लुंगलेइ और कोलासिब जिले से क्रमश: 79 और 36 मामले सामने आए।

मिजोरम में अभी 5,896 मरीजों का उपचार चल रहा है। राज्य में अब तक 21,136 मरीज संक्रमणमुक्त हो चुके हैं और स्वस्थ होने की दर 77.84 प्रतिशत एवं मृत्यु दर 0.44 प्रतिशत है।

राज्य टीकाकरण अधिकारी डॉक्टर लालजवामी ने बताया कि शुक्रवार तक छह लाख लोगों को कोविड रोधी टीका लगाया जा चुका है, जिनमें से 1.28 लाख लोगों को टीके की दोनों खुराक मिल चुकी हैं।

भाषा स्नेहा नेत्रपाल

नेत्रपाल


लेखक के बारे में

A tech enthusiast, I am eager to dive into the world of internet. I have been in the field of blogging and digital marketing for almost 4 years. I am a Junior DME in IBC24.