गोवा में कोविड-19 के 49 नये मामले सामने आये

गोवा में कोविड-19 के 49 नये मामले सामने आये

गोवा में कोविड-19 के 49 नये मामले सामने आये
Modified Date: November 29, 2022 / 08:07 pm IST
Published Date: December 5, 2021 9:29 pm IST

पणजी, पांच दिसंबर (भाषा) गोवा में कोरोना वायरस संक्रमण के 49 नये मामले सामने आये जिसके बाद संक्रमितों की संख्या बढ़ कर रविवार को 1,79,174 हो गयी है । स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी ।

अधिकारी ने बताया कि मरने वालों की संख्या में कोई बदलाव नहीं हुआ है ओर यह 3,387 पर स्थिर है।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में 31 और लोग ठीक हुये हैं जिसके बाद संक्रमण मुक्त होने वाले लोगों की कुल संख्या बढ़ कर 1,75,375 हो गयी है ।

प्रदेश में 412 मामले उपचाराधीन हैं ।

भाषा रंजन नरेश

नरेश


लेखक के बारे में