भर भराकर गिरी घर की छत, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं और दो युवती शामिल

भर भराकर गिरी घर की छत, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं और दो युवती शामिल

भर भराकर गिरी घर की छत, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं और दो युवती शामिल
Modified Date: November 29, 2022 / 08:35 pm IST
Published Date: October 25, 2020 9:29 am IST

हैदराबाद: तेलंगाना में शनिवार देर रात एक घर की छत गिरने से एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत हो गई और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। नगरकुरनूल के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शाकिर हुसैन ने बताया कि जिले में बुड्डाराम गांव में बारिश के पानी से गीली हुई मिट्टी की छत रात एक बजे के आसपास गिर गई, जिसकी वजह से तीन महिलाओं और दो लड़कियों की मौत हो गई।

Read More: ज्योतिरादित्य सिंधिया का कृत्य देखकर रो रही होगी पिता माधव राव की आत्मा, खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के चेयरमैन राजेंद्र तिवारी ने साधा निशाना

हुसैन ने पीटीआई-भाषा को बताया, ‘‘ परिवार के एक वरिष्ठ सदस्य की पहली पुण्यतिथि पर परिवार के नौ सदस्य शनिवार को जमा हुए थे। उनमें से आठ व्यक्ति एक ही कमरे में सो रहे थे जबकि एक व्यक्ति घर के बाहर सो रहा था। पांच महिलाओं की मौके पर मौत हो गई। ’’

Read More: राहुल गांधी बोले- आदिवासी ही हैं धरती के असली मालिक, सराहना करते हुए सीएम भूपेश बघेल ने कहा- बड़ी है आपकी सोच

उन्होंने बताया कि घायल का इलाज चल रहा है और पोस्टमार्टम के लिए शवों को सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है। तेलंगाना में पिछले सप्ताह भारी बारिश हुई थी और इससे संबंधित घटनाओं में कम से कम 50 लोगों की मौत हो गई थी।’’

Read More: सरहदों की सुरक्षा कर रहे सैनिकों के सम्मान में एक दीया जरूर जलाएं: मोदी


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"