पश्चिम एशिया में संघर्ष के कारण फंसे कर्नाटक के 50 यात्री नई दिल्ली पहुंचे : मुख्यमंत्री कार्यालय

पश्चिम एशिया में संघर्ष के कारण फंसे कर्नाटक के 50 यात्री नई दिल्ली पहुंचे : मुख्यमंत्री कार्यालय

पश्चिम एशिया में संघर्ष के कारण फंसे कर्नाटक के 50 यात्री नई दिल्ली पहुंचे : मुख्यमंत्री कार्यालय
Modified Date: March 6, 2026 / 01:33 pm IST
Published Date: March 6, 2026 1:33 pm IST

बेंगलुरु, छह मार्च (भाषा) पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच खाड़ी क्षेत्र में फंसे कर्नाटक के 50 यात्री संयुक्त अरब अमीरात के फुजैराह से रवाना होकर शुक्रवार तड़के नई दिल्ली पहुंच गए। यह जानकारी कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया के कार्यालय ने दी।

मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार, कर्नाटक सरकार की प्रोटोकॉल टीम नई दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर यात्रियों के स्वागत के लिए मौजूद थी और उनके लिए जलपान की व्यवस्था भी की गई थी।

यात्रियों को कर्नाटक राज्य रिजर्व पुलिस (केएसआरपी) की एक बस और दो कारों के जरिए घरेलू टर्मिनलों तक पहुंचाया गया, जहां से वे बेंगलुरु, मंगलुरु और हुब्बली की अपनी आगे की यात्रा के लिए रवाना हुए।

मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी बयान में कहा गया कि कई यात्री नाराज दिखे और उन्होंने टीम से शिकायत की कि विदेश मंत्रालय ने उनकी मदद के लिए कुछ नहीं किया और टिकट सहित अन्य व्यवस्थाएं एक स्थानीय संगठन की मदद से हुईं।

बयान में यह भी कहा गया कि संयोग से अब तक दिल्ली हवाई अड्डे पर इस तरह की सहायता उपलब्ध कराने वाला कर्नाटक एकमात्र राज्य है।

भाषा मनीषा वैभव

वैभव


लेखक के बारे में