लेह, दो सितंबर (भाषा) लद्दाख में कोविड-19 से 80 वर्ष से अधिक आयु के एक मरीज की मौत हो गई जिसके बाद संघ शासित प्रदेश में इस महामारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 35 हो गई।
अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि 52 और लोगों में संक्रमण की पुष्टि होने के बाद लद्दाख में अब तक कोरोना वायरस संक्रमण के कुल 2,733 मामले सामने आ चुके हैं।
अधिकारियों ने बताया कि अब तक कोविड-19 के 1,978 मरीज ठीक हो चुके हैं और वर्तमान में 720 मरीजों का इलाज चल रहा है जिनमें से 465 लेह में और 264 करगिल में उपचाराधीन हैं।
करगिल में मंगलवार को एक 85 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई थी। अब तक करगिल में कुल 22 और लेह में 13 लोगों की मौत हो चुकी है
भाषा शुभांशि नरेश
नरेश