कॉजपा के विरोध-प्रदर्शन के बीच कनॉट प्लेस की दुकानें आज शाम 6:30 बजे तक बंद हो जाएंगी

Ads

कॉजपा के विरोध-प्रदर्शन के बीच कनॉट प्लेस की दुकानें आज शाम 6:30 बजे तक बंद हो जाएंगी

  •  
  • Publish Date - July 23, 2026 / 04:03 PM IST,
    Updated On - July 23, 2026 / 04:03 PM IST

नयी दिल्ली, 23 जुलाई (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी में कनॉट प्लेस के आसपास की मौजूदा स्थिति को देखते हुए वहां की दुकानें, कार्यालय और रेस्तरां बृहस्पतिवार शाम 6:30 बजे से बंद कर दिए जाएंगे। नई दिल्ली ट्रेडर्स एसोसिएशन (एनडीटीए) द्वारा जारी एक परामर्श से यह जानकारी मिली।

बृहस्पतिवार को जारी परामर्श परिपत्र में व्यापारियों के संगठन ने कहा कि यह निर्णय नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष द्वारा फोन पर दी गई सलाह के बाद लिया गया। एनडीएमसी ने निर्देश दिया है कि कनॉट प्लेस के सभी व्यावसायिक प्रतिष्ठान बृहस्पतिवार को शाम 6:30 बजे तक बंद कर दिए जाएं।

परामर्श में कहा गया कि क्षेत्र के सभी दुकानदारों, कार्यालयों और रेस्तरां संचालकों से अनुरोध है कि वे सहयोग करें और इन निर्देशों का सख्ती से पालन करें।

परामर्श के मुताबिक, कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के विरोध प्रदर्शन के कारण कनॉट प्लेस के आसपास ‘‘गंभीर स्थिति’’ बनी हुई है, इसलिए किसी भी अप्रिय घटना या संपत्ति के नुकसान से बचने के लिए सभी प्रतिष्ठान मालिकों और भवनों के उपयोगकर्ताओं से निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने का आग्रह किया जाता है।

इस परामर्श को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर साझा करते हुए आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने लिखा, ‘‘आज शाम 6:30 बजे तक कनॉट प्लेस की सभी दुकानें बंद करने का आदेश दिया गया है। भारी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। बड़ी संख्या में एंबुलेंस तैनात हैं। क्या केंद्र सरकार आज फिर जंतर-मंतर पर छात्रों पर हमला करेगी?’’

भाषा शफीक नेत्रपाल

नेत्रपाल