राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों को कोविड-19 टीके की 53.24 करोड़ खुराक उपलब्ध कराई गईं : केंद्र

राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों को कोविड-19 टीके की 53.24 करोड़ खुराक उपलब्ध कराई गईं : केंद्र

राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों को कोविड-19 टीके की 53.24 करोड़ खुराक उपलब्ध कराई गईं : केंद्र
Modified Date: November 29, 2022 / 07:50 pm IST
Published Date: August 11, 2021 11:59 am IST

नयी दिल्ली, 11 अगस्त (भाषा) केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को बताया कि राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को अब तक कोविड-19 रोधी टीके की 53.24 करोड़ से अधिक खुराकें उपलब्ध कराई गई हैं, और 72,40,250 खुराकें भेजी जानी हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार इनमें से कुल 51,56,11,035 खुराकें (बर्बाद हो चुकी खुराकों समेत) दी गई हैं। कोविड-19 रोधी टीके की 2.25 करोड़ से अधिक खुराकें अब भी राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और निजी अस्पतालों के पास उपलब्ध हैं जिन्हें लगाया जाना बाकी है।

देश में वयस्कों के लिए कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान के नए चरण की शुरुआत 21 जून से हुई।

भाषा सुरभि मानसी

सुरभि


लेखक के बारे में