जम्मू-कश्मीर में कोविड-19 के 542 नये मामले, एक मरीज की मौत

जम्मू-कश्मीर में कोविड-19 के 542 नये मामले, एक मरीज की मौत

जम्मू-कश्मीर में कोविड-19 के 542 नये मामले, एक मरीज की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:20 pm IST
Published Date: January 7, 2022 8:50 pm IST

श्रीनगर, सात जनवरी (भाषा) जम्मू-कश्मीर में शुक्रवार को कोविड-19 के 542 नये मामले सामने आने के साथ कुल संक्रमितों की संख्या बढ़ कर 3,43,310 हो गयी, जबकि इस दौरान संक्रमण से एक और मरीज की मौत होने से कुल मृतक संख्या 4,534 पहुंच गयी। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों के मुताबिक जम्मू क्षेत्र से 288, जबकि कश्मीर क्षेत्र से संक्रमण के 254 नये मामले सामने आए। जम्मू जिले में सर्वाधिक 176 नये मरीजों की पुष्टि हुई।

केन्द्र शासित प्रदेश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 2,492 हो गयी है, जबकि अब तक 3,36,284 लोग इस वायरस के संक्रमण को मात दे चुके हैं। जम्मू-कश्मीर में अब तक ब्लैक फंगस (म्यूकोरमाइकोसिस) के 51 मामलों की पुष्टि हो चुकी है।

भाषा रवि कांत माधव

माधव


लेखक के बारे में