दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के 55 नए मामले, संक्रमण की दर 0.09 प्रतिशत

दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के 55 नए मामले, संक्रमण की दर 0.09 प्रतिशत

दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के 55 नए मामले, संक्रमण की दर 0.09 प्रतिशत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:53 pm IST
Published Date: December 9, 2021 10:19 pm IST

नयी दिल्ली, नौ दिसंबर (भाषा) दिल्ली में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 55 नए मामले सामने आए और पिछले एक दिन में महामारी से किसी की मौत नहीं हुई।

इसके साथ ही संक्रमण की दर 0.09 प्रतिशत दर्ज की गई। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अब तक संक्रमण के 14,41,569 मामले सामने आ चुके हैं और कोविड से पीड़ित होने के बाद 14.16 लाख से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं।

दिल्ली में महामारी से अब तक 25,100 मरीजों की मौत हो चुकी है। दिसंबर में अब तक दो मरीजों की मौत हुई है।

भाषा यश नरेश

नरेश


लेखक के बारे में