पंजाब में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास 6.5 किग्रा हेरोइन जब्त

Ads

पंजाब में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास 6.5 किग्रा हेरोइन जब्त

  •  
  • Publish Date - September 29, 2020 / 12:55 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:07 PM IST

फिरोजपुर, 29 सितंबर (भाषा) बीएसएफ के जवानों ने पंजाब के फिरोजपुर सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर साढ़े छह किलोग्राम हेरोइन जब्त की है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि यह जब्ती सीमा चौकी (बीओपी) के पास हुई।

बीएसएफ सूत्रों के अनुसार, सोमवार रात सीमा पर निगरानी करने वाले सैनिकों ने बीओपी ‘शमस’ क्षेत्र के पास कांटेदार तार की बाड़ के आगे कुछ संदिग्ध गतिविधि देखी, जिसके बाद उन्होंने चेतावनी दी।

बाद में, एक तलाशी अभियान चलाया गया, जिसमें हेरोइन के छह पैकेट जब्त किए गए। इनका कुल वजन साढ़े छह किलोग्राम था।

भाषा शुभांशि दिलीप

दिलीप