IPS Transfer Latest News: पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, अचानक बदले गए इन 6 जिलों के पुलिस कप्तान, 20 अफसर इधर से उधर
पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, अचानक बदले गए इन 6 जिलों के पुलिस कप्तान, 6 District Police Superintendent Suddenly Replaced
चंडीगढ़। 6 District Police Superintendent Replaced पंजाब सरकार ने मंगलवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए एक साथ 8 IPS और 12 PPS अधिकारियों के तबादले किए हैं। तबादलों में छह जिलों के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) भी शामिल हैं। सरकार के आदेश के बाद मलेरकोटला, पठानकोट, पटियाला, मोहाली, बठिंडा और मानसा जिलों के SSP बदल दिए गए हैं। तबादला आदेश के तहत गुरप्रीत सिंह भुल्लर को आईजीपी बॉर्डर रेंज, अमृतसर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं बठिंडा की SSP ज्योति यादव को पद से हटाकर कमांडर, 82वीं वाहिनी PAP, चंडीगढ़ नियुक्त किया गया है।
इन 6 जिलों के SSP बदले
- वरुण शर्मा (IPS 2014): इन्हें SSP, मोहाली नियुक्त किया गया है। वह इससे पहले SSP, पटियाला के पद पर तैनात थे।
- हरमनदीप सिंह हंस (IPS 2015): इन्हें SSP, पटियाला की जिम्मेदारी दी गई है। वह इससे पहले मोहाली में तैनात थे।
- सुहैल कासिम मीर (IPS 2017): इन्हें SSP, बठिंडा नियुक्त किया गया है। वह इससे पहले AIG, पर्सोनेल-1, CPO पंजाब के पद पर तैनात थे।
- वैभव चौधरी (IPS 2020): इन्हें SSP, मानसा नियुक्त किया गया है। वह इससे पहले SP मुख्यालय, पटियाला के पद पर तैनात थे।
- हरकमलप्रीत सिंह खाख (PPS): इन्हें SSP मलेरकोटला नियुक्त किया गया है। वह गुरमीत सिंह (PPS) की जगह जिम्मेदारी संभालेंगे।
- मनप्रीत सिंह (PPS): इन्हें SSP पठानकोट नियुक्त किया गया है। वह दलजिंदर सिंह ढिल्लों (PPS) की जगह पद संभालेंगे।
देखें सूची



- Tim Cook Net Worth: Apple से विदाई, लेकिन कितने अरब लेकर निकले Tim Cook? नेटवर्थ का आंकड़ा देख आंखें खुली की खुली रह जाएंगी!
- Supreme Court Student Protest : छात्र आंदोलन पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा एक्शन! देशभर में दर्ज सभी FIR रद्द, नई FIR पर भी रोक,जानें पूरा फैसला
- Mamata Banerjee Niece Suicide News: ममता बनर्जी के इस करीबी रिश्तेदार ने की आत्महत्या, फांसी के फंदे पर लटका मिला शव, शोक में डूबी पूर्व सीएम
- PhonePe UPI 123Pay Service: इंटरनेट गया तो क्या हुआ? अब फीचर फोन से ही भेज सकेंगे पैसे, PhonePe ने शुरू की ऐसी सुविधा जिससे चुटकियों में होगा पेमेंट
- Kawardha Ganja Seized News: कंटेनर में नशे का समान छिपाकर ले जा रहा था ड्राइवर, पुलिस को देख उड़ गया होश, इतने करोड़ का गांजा हुआ जब्त

Facebook


