PhonePe UPI 123Pay Service: इंटरनेट गया तो क्या हुआ? अब फीचर फोन से ही भेज सकेंगे पैसे, PhonePe ने शुरू की ऐसी सुविधा जिससे चुटकियों में होगा पेमेंट
PhonePe UPI 123Pay Service: PhonePe ने फीचर फोन यूजर्स के लिए UPI 123Pay सुविधा शुरू की है। इसके जरिए बिना इंटरनेट के भी UPI भुगतान किया जा सकेगा। यह सेवा SMS के माध्यम से काम करती है। जिससे स्मार्टफोन या इंटरनेट न होने पर भी लोग आसानी से डिजिटल पेमेंट कर सकेंगे
(PhonePe UPI 123Pay Service/ Image Credit: IBC24 News)
- फीचर फोन से भी UPI पेमेंट
- इंटरनेट के बिना भेज सकेंगे पैसे
- SMS के जरिए काम करेगी सेवा
PhonePe UPI 123Pay Service: भारत में डिजिटल पेमेंट का चलन तेजी से बढ़ रहा है। अब स्मार्टफोन न रखने वाले लोगों के लिए UPI पेमेंट करना (PhonePe UPI 123Pay Service) आसान होने जा रहा है। PhonePe ने फीचर फोन यूजर्स के लिए UPI 123Pay सेवा शुरू ही है। इसकी मदद से बिना इंटरनेट कनेक्शन के भी पैसे भेजे और पेमेंट किए जा सकेंगे। यह सुविधा खासतौर पर उन लोगों के लिए उपयोगी हो सकती है जो फीचर फोन इस्तेमाल करते हैं या ऐसे इलाकों में रहते हैं जहां इंटरनेट की सुविधा कमजोर है।
SMS के जरिए होगा पेमेंट
PhonePe की UPI 123Pay सेवा फिलहाल देशभर में कुछ चुनिंदा फीचर फोन पर उपलब्ध है। कंपनी के अनुसार, यह सेवा SMS के जरिए काम करती है, इसलिए हर ट्रांजैक्शन के लिए इंटरनेट (PhonePe UPI 123Pay Service) की जरूरत नहीं होगी। यूजर्स इस सुविधा से किसी दूसरे व्यक्ति को पैसे भेज सकते हैं और दुकानदार को भी पेमेंट कर सकते हैं। इसके अलावा बैंक बैलेंस चेक करने और पुराने लेनदेन की जानकारी देखने जैसी सुविधाएं भी मिलेंगी। कंपनी भविष्य में बिल भुगतान, मोबाइल रिचार्ज और आधार के जरिए UPI रजिस्ट्रेशन जैसी सुविधाएं जोड़ने की योजना बना रही है।
इन फीचर फोन पर मिलेगा सपोर्ट
शुरुआत में UPI 123Pay की सुविधा HMD, Nokia, Lava International और Itel Mobile के कुछ चुनिंदा फीचर फोन में दी जा रही है। HMD के अनुसार, HMD 105 2G, HMD 110 2G, Nokia 105 Classic, Nokia 105 Single SIM, Nokia 105 Dual SIM, Nokia 106 और Nokia 123 Shield जैसे मॉडल इसका इस्तेमाल कर सकेंगे। आने वाले समय में कुछ अन्य फीचर फोन मॉडल में भी यह सुविधा उपलब्ध कराई जा सकती है।
AI वॉयस हेल्पलाइन से मिलेगी मदद
PhonePe ने इस सेवा को इस्तेमाल करने में यूजर्स की मदद के लिए AI आधारित वॉयस हेल्पलाइन भी शुरू की है। यह अंग्रेजी के साथ 12 भारतीय भाषाओं में उपलब्ध होगी। इसके जरिए यूजर्स को UPI 123Pay शुरू करने की पूरी प्रक्रिया आसान तरीके से समझाई जाएगी। साथ ही UPI से जुड़े सामान्य सवालों के जवाब भी वॉयस हेल्पलाइन के माध्यम से मिल सकेंगे।
ऐसे शुरू करें UPI 123Pay
UPI 123Pay शुरू करने के लिए सपोर्ट करने वाले फीचर फोन में PhonePe ऐप खोलना होगा। इसके बाद नियम और शर्तें स्वीकार करके (PhonePe UPI 123Pay Service) बैंक का चयन करना होगा। फिर डेबिट कार्ड के आखिरी 6 अंक और एक्सपायरी डेट दर्ज करनी होगी। इसके बाद UPI PIN बनाकर रजिस्ट्रेशन पूरा किया जा सकता है। सेवा शुरू होने के बाद मोबाइल नंबर, कॉन्टैक्ट या UPI ID से पैसे भेजे जा सकेंगे। कैमरा वाले फीचर फोन से QR कोड स्कैन करके भी पेमेंट किया जा सकता है। इस सेवा से इंटरनेट की कमजोर कनेक्टिविटी वाले क्षेत्रों में डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।
इन्हें भी पढ़ें:
- LIC Foundation Day: 70 साल पहले आज ही शुरू हुआ था LIC का सफर, बैलगाड़ी से घर-घर पहुंचते थे एजेंट, ऐसे बनी देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी
- MP Cabinet Meeting Today: खत्म हुई मोहन कैबिनेट की बैठक, 41 हजार करोड़ के प्रस्तावों को मंजूरी, हर जिले में नियुक्त होंगे लोकपाल, जानें और किन फैसलों पर लगी मुहर
- Swara Bhaskar on Jauhar Video Viral: मेरा वजूद सिर्फ प्राइवेट पार्ट के लिए ही है…राजपूत महिलाओं के जौहर को लेकर स्वरा भास्कर के बयान पर बवाल, सोशल मीडिया पर लगी क्लास

Facebook


