Gujarat Road Accident: जीप-बस और बाइक की जबरदस्त टक्कर में जीप के उड़े परखच्चे, हादसे में 6 लोगों की दर्दनाक मौत, 8 घायल
Gujarat Road Accident: जीप-बस और बाइक की जबरदस्त टक्कर में जीप के उड़े परखच्चे, हादसे में 6 लोगों की दर्दनाक मौत, 8 घायल

CG Road Accident/ Image Credit: IBC24 File
- गुजरात के साबरकांठा जिले में भीषण सड़क हादसा।
- जीप और बस में जबरदस्त टक्कर हो गई।
- इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई और 8 लोग घायल हो गए।
गुजरात। Gujarat Road Accident: गुजरात के साबरकांठा जिले से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। जहां एक जीप और बस में जबरदस्त टक्कर हो गई, जिससे की इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई और 8 लोग घायल हो गए। हादसे के बाद जीप पूरी तरह चकनाचूर हो गई। वहीं स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए नजदीकी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया है।
मिली जानकारी के अनुसार, यह हादसा साबरकांठा जिले के हिंगटिया गांव के पास हाईवे पर हुआ। जब हाईवे पर जीप और राज्य परिवहन की बस की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिसके बाद एक बाइक भी जीप से टकरा गई। बताया गया कि, बस अंबाजी से वडोदरा जा रही थी, जबकि जीप विपरीत दिशा से आ रही थी। वहीं इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई और 8 लोग घायल हो गए। हादसे के बाद जीप पूरी तरह चकनाचूर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि, एक बाइक भी जीप से टकरा गई।
Gujarat Road Accident: वहीं स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए नजदीकी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया है। स्थानीय पुलिस ने बताया कि मृतकों में से ज्यादातर लोग जीप में सवार थे। भिड़ंत के बाद जीप बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घायलों का इलाज हिम्मतनगर के जिला अस्पताल में चल रहा है। मृतकों में अधिकतर पुरुष हैं। शुरुआती जानकारी में सभी के साबरकांठा जिले के निवासी होने की बात सामने आई है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दिया है।
Six killed, eight injured in accident involving jeep, bus and two-wheeler in Gujarat's Sabarkantha district: Police. pic.twitter.com/42J3s7DscG
— Press Trust of India (@PTI_News) May 3, 2025
लेखक के बारे में
Web Title: 6 people die in a tragic accident, 8 injured in a massive collision between jeep-bus and bike

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm