गोवा में कोविड-19 के 60 नए मामले, चार मरीजों की मौत

गोवा में कोविड-19 के 60 नए मामले, चार मरीजों की मौत

गोवा में कोविड-19 के 60 नए मामले, चार मरीजों की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:50 pm IST
Published Date: October 17, 2021 8:59 pm IST

पणजी, 17 अक्टूबर (भाषा) गोवा में रविवार को कोविड-19 के 60 नए मामले सामने आने के साथ प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 1,77,522 हो गयी, जबकि इस दौरान चार और मरीजों की मौत होने से मृतकों की तादाद 3,346 पर पहुंच गयी। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी के मुताबिक गोवा में बीते 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 62 मरीज संक्रमण मुक्त भी हुए, जिससे राज्य में इस जानलेवा वायरस के संक्रमण को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 1,73,572 हो गयी। राज्य में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 604 हो गयी है।

गोवा में अब तक 14,23,081 नमूनों की कोविड-19 जांच हो चुकी है, जिसमें से 3,769 नमूनों की जांच बीते 24 घंटे में हुई है।

भाषा

रवि कांत नरेश

नरेश


लेखक के बारे में