तेलंगाना में कोविड-19 के 612 नए मामले, तीन लोगों की मौत

Ads

तेलंगाना में कोविड-19 के 612 नए मामले, तीन लोगों की मौत

  •  
  • Publish Date - December 11, 2020 / 05:20 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:56 PM IST

हैदराबाद, 11 दिसंबर (भाषा) तेलंगाना में कोविड-19 के 612 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2.76 लाख हो गई। वहीं तीन और लोगों की मौत होने से मृतक संख्या बढ़कर 1,485 हो गई। राज्य सरकार ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

एक सरकारी बुलेटिन में 10 दिसंबर रात आठ बजे तक के आंकड़े जारी करते हुए बताया गया कि ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम में सबसे ज्यादा 144 नए मामले, इसके बाद रांगारेड्डी में 73, मेडचल मल्काजगिरि में 60 नए मामले सामने आए हैं।

राज्य में 7,604 मरीजों का इलाज चल रहा है। वहीं यहां मृत्यु दर 0.53 फीसदी और स्वस्थ होने की दर 96.71 फीसदी है। अब तक 60 लाख से ज्यादा नमूनों की जांच हो चुकी है।

भाषा स्नेहा शोभना

शोभना