तेलंगाना में कोविड-19 के 617 नए मामले, तीन और लोगों की मौत

तेलंगाना में कोविड-19 के 617 नए मामले, तीन और लोगों की मौत

तेलंगाना में कोविड-19 के 617 नए मामले, तीन और लोगों की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:37 pm IST
Published Date: December 22, 2020 4:57 am IST

हैदराबाद, 22 दिसंबर (भाषा) तेलंगाना में कोविड-19 के 617 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2.82 लाख से अधिक हो गई है। वहीं संक्रमण से तीन और लोगों ने दम तोड़ दिया है। इससे मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,518 हो गई है।

राज्य सरकार ने मंगलवार को बुलेटिन जारी कर बताया कि सोमवार रात आठ बजे तक की जानकारी के अनुसार, सबसे ज्यादा 103 मामले ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम (जीएचएमसी) से आए हैं। इसके बाद मेडचल मलकाजगिरि से 52 मामले और रंगारेड्डी से 51 मामले आए हैं।

बुलेटिन के अनुसार सोमवार को 227 नमूनों की जांच हुई और 6,569 मरीजों का उपचार चल रहा है। अब तक 65.20 लाख से अधिक नमूनों की जांच हुई है।

राज्य में संक्रमण से मृत्यु दर 0.53 प्रतिशत है जबकि राष्ट्रीय स्तर पर यह 1.5 प्रतिशत है।

तेलंगाना में संक्रमितों के ठीक होने वालों की दर 97.13 प्रतिशत है जबकि राष्ट्रीय स्तर पर यह 95.6 प्रतिशत है।

भाषा सुरभि सिम्मी

सिम्मी

सिम्मी


लेखक के बारे में